रासायनिक विज्ञान के पदार्थो के रासायनिक नाम, सूत्र एवं शाखाओं की सूची - Gyan Darpan : Learning Portal
Get GK Updates on WhatsApp
fill-email

Post Top Ad

Tuesday 5 March 2019

रासायनिक विज्ञान के पदार्थो के रासायनिक नाम, सूत्र एवं शाखाओं की सूची

रसायन विज्ञान 
रसायन विज्ञान विज्ञान की एक प्रमुख शाखा है, जिसके अन्तर्गत पदार्थों के गुण, संघटन, संरचना तथा उनमें होने वाले परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि रसायन विज्ञान का विकास सर्वप्रथम मिस्र देश में हुआ था। प्राचीन काल में मिस्रवासी काँच, साबुन, रंग तथा अन्य रासायनिक पदार्थों के बनाने की विधियाँ जानते थे तथा इस काल में मिस्र को केमिया कहा जाता था। रसायन विज्ञान, जिसे अंग्रेज़ी में ‘केमिस्ट्री’ कहते है की उत्पत्ति मिस्र में पायी जाने वाली काली मिट्टी से हुई। इसे वहाँ के लोग केमि कहते थे। प्रारम्भ में रसायन विज्ञान के अध्ययन को केमिटेकिंग कहा जाता था। रसायन विज्ञान के अन्तर्गत द्रव्य के संघटन तथा उसके अति सूक्ष्म कणों की संरचना का अध्ययन किया जाता है। इसके अतिरिक्त द्रव्य के गुण, द्रव्यों में परस्पर संयोग के नियम, ऊष्मा आदि ऊर्जाओं का द्रव्य पर प्रभाव, यौगिकों का संश्लेषण, जटिल व मिश्रित पदार्थों से सरल व शुद्ध पदार्थ अलग करना आदि का अध्ययन भी रसायन विज्ञान के अन्तर्गत किया जाता है।
रसायन विज्ञान की मुख्यतः दो शाखाएँ है-
  • अकार्बनिक रसायन विज्ञान: इसके अंतर्गत सभी अकार्बनिक तत्त्वों एवं उनके यौगिकों का अध्ययन किया जाता है।
  • कार्बनिक रसायन विज्ञान: इसके अंतर्गत कार्बन के यौगिकों का अध्ययन किया जाता है।
रसायन विज्ञान के अध्ययन को सरल बनाने के लिए उसे कई शाखाओं में बाँटा गया है, जिनमें निम्नलिखित प्रमुख हैं-
  • भौतिक रसायन: इसके अंतर्गत रासायनिक अभिक्रिया के नियमों तथा सिद्धांतों का अध्ययन किया जाता है।
  • औद्योगिक रसायन: इसमें पदार्थों का वृहत् परिमाण में निर्माण करने से संबंधित नियमों, अभिक्रियाओं, विधियों आदि का अध्ययन किया जाता है।
  • जैव रसायन: इसके अंतर्गत जीवधारियों में होने वाले रासायनिक अभिक्रिया तथा जन्तुओं एवं वनस्पतियों से प्राप्त पदार्थों का अध्ययन किया जाता है।
  • कृषि रसायन: इसके अंतर्गत कृषि से संबंधित रसायन जैसे जीवाणुनाशक, मृदा के संघटन आदि का अध्ययन किया जाता है।
  • औषधि रसायन: इसके अंतर्गत मनुष्य के प्रयोग में आने वाली औषधियाँ, उनके संघटन तथा बनाने की विधियों का अध्ययन किया जाता है।
  • विश्लेषिक रसायन: इसमें विभिन्न पदार्थों की पहचान, आयतन व मात्रा का अनुमान किया जाता है।
रसायन विज्ञान के पदार्थो के रासायनिक नाम एवं सूत्रों की सूची:  यहां रसायन विज्ञान के पदार्थो के रासायनिक नाम एवं सूत्रों में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है। यह आपके सभी परीक्षा के लिए बहुत उपयोगी है क्यूंकि कुछ सवाल इस सूची के आधार पर परीक्षा में पूछे जाते है।
आइये जाने पदार्थ एवं उनके रासायनिक नामों के बारे में
व्यापारिक नामरसायनिक नाम
बेकिंग सोडासोडियम बाइकार्बोनेट ( NaHCO3)
धोवन सोडासोडियम कार्बोनेट ( Na2CO3.10H2O)
ग्लोबर साल्टसोडियम सल्फेट ( Na2SO4.10H2O)
लाल सिन्दूरलैड परऑक्साइड ( Pb3O4 )
लाफिंग गैसनाइट्रस आॅक्साइड ( N2O )
साधारण नमकसोडियम क्लोराइड ( NaCL)
नौसादरअमोनियम क्लोराइड ( NH4CI )
मार्श गैसमीथेन ( CH4)
विरंजक चूर्णब्लीचिंग पाउडर ( CaOC12 )
जिप्समकैल्सियम सल्फेट ( CaSO4.2H2O )
सुहागाबोरेक्स  ( NaB4O7.10H2O )
हरा कसीसफेरस सल्फेट ( FeSO4.7H2O )
गैलेनालेड सल्फाइड ( PbS )
संगमरमर ( चूना – पत्थर )कैल्सियम कार्बोनेट ( CaCO3 )
शोरापोटैशियम नाइट्रेट ( KNO3 )
सिलिका ( क्वार्ट्ज )सिलिकन ऑक्साइड ( SiO2 )
यूरियाकार्बामाइड ( CO(NH2)2 )
मिक गैसमिथाइल आइसोसायनेट
स्पिरिटमेथिल अल्कोहल ( CH3OH )
कास्टिक सोडासोडियम हाइड्रॉक्साइड ( NaOH )
भारी जलड्यूटेरियम ऑक्साइड (D2O)
चीनीसुक्रोज (C12H22O11)

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad