Current Affairs Quiz RPSC, SSC, Railways 4 March 2019 - Gyan Darpan : Learning Portal
Get GK Updates on WhatsApp
fill-email

Post Top Ad

Monday 4 March 2019

Current Affairs Quiz RPSC, SSC, Railways 4 March 2019



संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष शून्य भेदभाव (Zero Discrimination) दिवस आयोजित किया जाता है ?

  • 1 मार्च
  • 2 मार्च
  • 3 मार्च
  • 4 मार्च

संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा उम्र, लिंग, कामुकता, राष्ट्रीयता, जातीयता, त्वचा का रंग, आदि की परवाह किए बिना सभी के अधिकार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष शून्य भेदभाव (Zero Discrimination) दिवस आयोजित किया जाता है। हमें ध्यान देना चाहिए कि UNAIDSUNAIDSUNAIDS ने दिसंबर 2013 में विश्व एड्स दिवस पर अपने शून्य भेदभाव अभियान की शुरुआत की थी।

वह पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्र, जहां राष्ट्रपति के रूप में “मैकी सॉल” को चयनित किया गया ?

  • सेनेगल
  • मॉरिटानिया
  • माली
  • गिनी बिसाऊ

2 मार्च 2019 को पश्चिम अफ्रीकी तट स्थित राष्ट्र सेनेगल के राष्ट्रपति के रूप में जनता द्वारा “मैकी सॉल (Macky Sall)” पुनर निर्वाचित किया गया। सेनेगल को वर्ष 1960 में फ्रांस से स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी और यह एक मुस्लिम बहुल देश है। हमें ध्यान देना चाहिए कि सेनेगल में वर्ष 1962 में भारतीय मिशन द्वारा राजनीतिक संबंध हेतु भारतीय राजदूत की नियुक्ति की गई थी। सेनेगल को अक्सर पश्चिम अफ्रीका का सबसे बड़ा “इंडोफाइल” भी कहा जाता है।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने दिव्यांग सशक्तिकरण हेतु ____ घंटे में ___ दिव्यांगों के प्रत्यारोपण का विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया ?

  • 8 घंटे और 260 लोग
  • 6 घंटे और 250 लोग
  • 8 घंटे और 270 लोग
  • 6 घंटे और 280 लोग

1 मार्च 2019 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग (Department of Empowerment of Persons) ने गुजरात के भरूच में आधुनिक कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण का सातवां विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। इस रिकॉर्ड के तहत विभाग में 8 घंटे में 260 लोगों के सफल प्रत्यारोपण आयोजित किए। हमें ध्यान देना चाहिए कि इससे पूर्व दिव्यांगजन के लिए सशक्तिकरण विभाग द्वारा 6 विश्व रिकॉर्ड पूर्व में स्थापित किए जा चुके हैं।

“राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग” के संबंध में कथन सत्य है ?

  • संवैधानिक निकाय
  • अनुच्छेद 338 बी के प्रावधानों के तहत स्थापित
  • उपरोक्त दोनों
  • उपरोक्त में से कोई नहीं

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग एक संवैधानिक निकाय है, जिसे भारतीय संविधान के अनुच्छेद 338 बी के प्रावधानों के तहत 123वें संविधान संशोधन बिल 2018 द्वारा स्थापित किया गया था। इस आयोग में 3 साल के कार्यकाल के लिए के अध्यक्ष और पांच सदस्य केंद्र सरकार द्वारा मनोनीत किए जाते हैं। 2 मार्च 2019 को केंद्र सरकार द्वारा भगवान लाल साहनी (बिहार राज्य संबंधित) को पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जबकि कौशलेंद्र सिंह पटेल और आचार्य तल्लुजू को आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। हमें ध्यान देना चाहिए कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग “National Commission for Socially and Educationally Backward Classes (NCSEBC)” का उत्तराधिकारी भी है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले प्रथम खिलाड़ी है ?

  • क्रिस गेल
  • विराट कोहली
  • बाबर आजम
  • जोए रूट

2 मार्च 2019 को वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले प्रथम बल्लेबाज बनने का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। उनके नाम 506 छक्के (टेस्ट मैचों में 98, वनडे में 305 और टी20 में 103) हो चुके हैं। इस श्रेणी में शाहिद अफरीदी 476 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर है।

यहाँ क्लिक कर हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad