केंद्र सरकार द्वारा किस क्षेत्र में सेवाओं के लिए “शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार” प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है ?
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा विज्ञान में योजनाबद्ध और उन्नत अनुसंधान हेतु प्रारंभ परियोजना का नाम है ?
वह भारतीय कंपनी, जिससे Ethisphere Institute द्वारा विश्व की सबसे नैतिक कंपनी के रूप में मान्यता प्रदान की गई ?
वह केंद्रीय मंत्रालय, जिसके द्वारा भारतीय संकेतिक भाषा शब्दकोश जारी किए गए ?
वह राज्य सरकार, जिसके द्वारा माता पिता के प्रति जवाबदेही और निगरानी सुनिश्चित करने हेतु PRANAM विधेयक पारित किया गया ?
GK in Hindi Current Affairs Quiz Current GK For SSC Railway RPSC Exam March 2 2019
Latest GK in Hindi & Current Affairs Quiz
Current Affairs & General Knowledge Questionnaire along with fully de-scripted Answer
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- मेडिकल सेवा
- साहित्य क्षेत्र
- भाषा सम्मान क्षेत्र
केंद्र सरकार द्वारा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार वर्ष 1957 में स्वर्गीय डॉ (सर) शांति स्वरूप भटनागर, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के संस्थापक निदेशक की स्मृति में स्थापित किया गया था। यह युवा वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को भारत में उनके अनुसंधान और विकास कार्यों का सम्मान करने के लिए सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मान्यता है। 1 मार्च 2019 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में वर्ष 2016, 2017 और 2018 के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार प्रदान किए।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा विज्ञान में योजनाबद्ध और उन्नत अनुसंधान हेतु प्रारंभ परियोजना का नाम है ?
- STARS
- PHOTON
- IGNITE
- SCI-TIF
28 फरवरी 2019 को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य पर विज्ञान में योजनाबद्ध और उन्नत अनुसंधान हेतु “STARTS” नामक योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत कुल 250 करोड़ों का बजट आवंटन किया गया है। इस योजना के तहत प्रतिस्पर्धा के आधार पर चयनित 500 विज्ञान परियोजना को वित्त पोषित किया जाएगा।
वह भारतीय कंपनी, जिससे Ethisphere Institute द्वारा विश्व की सबसे नैतिक कंपनी के रूप में मान्यता प्रदान की गई ?
- टाटा स्टील
- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन
- रिलायंस इंडस्ट्रीज
- हिंदुस्तान पैट्रोलियम
1 मार्च 2019 को नैतिक व्यावसायिक प्रभाव को मान्यता प्रदान करने वाले अंतर्राष्ट्रीय संगठन “Ethisphere Institute” द्वारा टाटा स्टील को विश्व की सबसे बड़ी नैतिक कंपनी के रूप में मान्यता प्रदान की गई। यह चयन धातु, खनिज और खनन श्रेणी में टाटा स्टील के लिए आठवीं बार प्रदान किया गया है। हमें ध्यान देना चाहिए कि वर्ष 2019 में कुल 128 कंपनियों को नैतिक कंपनी के रूप में मान्यता प्रदान की गई है जिसमें भारत की दूसरी कंपनी विप्रो को भी प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में स्थान दिया गया।
वह केंद्रीय मंत्रालय, जिसके द्वारा भारतीय संकेतिक भाषा शब्दकोश जारी किए गए ?
- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
- मानव संसाधन विकास मंत्रालय
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
1 मार्च 2019 को केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने भारतीय संकेतिक भाषा शब्दकोश (ISL) के दूसरे संस्करण को जारी किया। इस शब्दकोश का मुख्य उद्देश्य ISL शिक्षकों, ISL शिक्षार्थियों, श्रवण बाधित शिक्षकों, व्याख्याताओं, श्रवण-बाधित बच्चों के माता-पिता और शोधकर्ताओं के लिए एक संसाधन के रूप में सेवा करना है। हमें ध्यान देना चाहिए कि 26 मार्च 2018 को भारतीय संकेतिक भाषा शब्दकोश के प्रथम संस्करण को केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी किया गया था जिसमें कुल 3000 संकेत शब्द शामिल किए गए थे।
वह राज्य सरकार, जिसके द्वारा माता पिता के प्रति जवाबदेही और निगरानी सुनिश्चित करने हेतु PRANAM विधेयक पारित किया गया ?
- असम
- कर्नाटक
- तेलंगाना
- राजस्थान
28 फरवरी 2019 को असम राज्य सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों को माता पिता के प्रति जवाबदेही और निगरानी सुनिश्चित करने हेतु PRANAM विधेयक पारित किया गया। इस विधेयक के तहत राज्य कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से अपने माता-पिता और अविवाहित भाई बहन की देखभाल करनी होगी, जिनके पास अपनी आय के कोई अन्य स्रोत नहीं है। हमें ध्यान देना चाहिए कि इस विधेयक के तहत शिकायत प्राप्त होने पर राज्य कर्मचारी की वेतन से 10-15% कटौती कर माता-पिता और अविवाहित भाई बहन को भुगतान किया जाएगा।
GK in Hindi Current Affairs Quiz Current GK For SSC Railway RPSC Exam March 2 2019
Latest GK in Hindi & Current Affairs Quiz
Current Affairs & General Knowledge Questionnaire along with fully de-scripted Answer
No comments:
Post a Comment