- गोविंद प्रसाद शर्मा
- अखिलेश रंजन
- भगवती प्रसाद माथुर
- अविनाश व्यास
28 फरवरी 2019 को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत सेवारत नेशनल बुक ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में शिक्षाविद और लेखक गोविंद प्रसाद शर्मा को नियुक्त किया. इससे पूर्व श्री गोविंद प्रसाद शर्मा मध्य प्रदेश के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल के रूप में अपनी सेवा प्रदान कर सकते हैं. हमें ध्यान देना चाहिए कि नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना वर्ष 1957 में की गई थी. जिसका मुख्य उद्देश्य और पाठ्यक्रम पुस्तकों का प्रकाशन और पुस्तक मेलों के आयोजन के माध्यम से भारतीय साहित्य को बढ़ावा प्रदान करना था।
मार्च 2019 में इसरो द्वारा प्रस्तावित “Emisat” उपग्रह का प्रकार है ?
- अंतरिक्ष भौतिकी उपग्रह
- संचार उपग्रह
- खगोल उपग्रह
- ग्रह विज्ञान उपग्रह
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन मार्च 2019 में एक विशेष मिशन के तहत 28 तृतीय पक्ष (Third Party) उपग्रह लॉन्च करेगा, जिन्हें तीन अलग-अलग कक्षाओं में नई तकनीक के माध्यम से स्थापित किया जाएगा। इस मिशन के तहत इसरो, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के इलेक्ट्रॉनिक खुफिया संचार उपग्रह “एमिसाट/Emisat” को भी प्रक्षेपित करेगा। हमें ध्यान देना चाहिए कि इस मिशन के तहत Emisat उपग्रह प्रक्षेपण (763 किलोमीटर ऊंचाई पर) के उपरांत, PSLV रॉकेट से 28 उपग्रहों को 504 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित कक्षा में प्रक्षेपित करने के लिए पृथ्वी की तरफ नीचे लाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विमोचित विश्व की सबसे बड़ी भागवत गीता का कुल वजन है ?
- 800 किलोग्राम
- 700 किलोग्राम
- 600 किलोग्राम
- 500 किलोग्राम
27 फरवरी 2019 को दक्षिण दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में इस्कॉन मंदिर में दुनिया की सबसे बड़ी भगवद गीता का विमोचन किया गया। जिसमें कुल 670 पृष्ठ है और इसका कुल वजन 800 किलोग्राम है। यह 2.8 मीटर लंबी और 2 मीटर चौड़ी (बंद होने पर) है। इस पुस्तक को ‘अचरज भगवद गीता’ के नाम से जाना जाता है।
अन्तर्राष्ट्रीय गांधी शान्ति पुरस्कार 2018 के विजेता है ?
- कन्याकुमारी
- योही ससाकावा
- अक्षय पात्र फाउंडेशन
- सुलभ इन्टरनेशनल
केन्द्र सरकार के द्वारा चार वर्ष के अन्तराल पर 2015 ,2016 ,2017, 2018 के अन्तर्राष्ट्रीय गांधी शान्ति पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की गई है। जिसमें कन्याकुमारी (2015), अक्षयपात्र फाउंडेशन एवं सुलभ इन्टरनेशनल (2016), एकलव्य ट्रस्ट (2017) और योही ससाकावा (2018) को चयनित किया गया है। हमें ध्यान देना चाहिए कि अन्तर्राष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार के विजेताओं का चयन प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता, मुख्य न्यायाद्यीश और दो अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों की समिति द्वारा किया जाता है।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है ?
- 27 फरवरी
- 28 फरवरी
- 29 फरवरी
- 30 फरवरी
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष 28 फरवरी को भारतीय भौतिकी विज्ञान सर चंद्रशेखर वेंकटरमन के रमन प्रभाव की खोज को चिन्हित करने के उपलक्ष्य पर आयोजित किया जाता है। हमें ध्यान देना चाहिए कि सर चंद्रशेखर वेंकटरमन ने 28 फरवरी 1928 को रमन प्रभाव की खोज की थी। उन्हें अपनी इस अभूतपूर्व खोज के लिए वर्ष 1930 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
No comments:
Post a Comment