Art & Culture GK Quiz No 6 - Gyan Darpan : Learning Portal
Get GK Updates on WhatsApp
fill-email

Post Top Ad

Saturday 16 February 2019

Art & Culture GK Quiz No 6

कला एवं संस्कृति पर आधारित सामान्य ज्ञान क्विज -6

1. ‘प्रतीत्य समुत्पाद’ सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया था?
A. महात्मा बुद्ध ने
B. आसंग ने
C. पार्श्वनाथ ने
D. मक्खलि गोसाल ने
Ans. A
2. वह कौनसा बादशाह था जिसने तैमूर और शाहरुख के नाम से सिक्के चलाये थे? 
A. फिरोज तुगलक
B. खिज्र खां
C. इब्राहीम लोदी
D. उपर्युक्त सभी ने
Ans. B
3. ‘हरिजन’ पत्रिका का प्रकाशन किसके द्वारा किया गया था? 
A. डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा
B. विनोबा भावे द्वारा
C. महात्मा गाँधी द्वारा
D. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर द्वारा
Ans. C
4. सिखों के पवित्र ग्रन्थ ‘गुरू ग्रन्थ साहिब’ का संग्रह किया था-
A. गुरू अर्जुनदेव ने
B. गुरुनानक ने
C. गुरू गोविन्दसिंह ने
D. गुरू रामदास
Ans. A
5. ‘अमरकोष’ की रचना किसने की थी? 
A. अमरसिंह
B. पतंजलि
C. भास
D. शूद्रक
Ans. A
6. महाकवि कालीदास द्वारा संस्कृत भाषा में लिखित ‘शकुन्तला’ का सर्वप्रथम अंग्रेजी में अनुवाद किसने किया था?
A. वी. ए. स्मिथ ने
B. मैक्स मूलर ने
C. सर विलियम जोन्स ने
D. राजा राममोहन राय ने
Ans. C
7. गुप्तकाल में अनेक उपजातियाँ अस्तित्व में आई| इसका क्या कारण था?
1. विदेशी आक्रमणकारी हिन्दू समाज में समाहित हो गए और उन्होंने अपनी अलग उपजाति बना ली|
2. ब्राह्मण धर्म के अभ्युदय के कारण अनेक उपजातियाँ बनीं|
3. गुप्त शासकों की सहिष्णुता के कारण उपजातियों को उदय का अवसर मिला|
4. अनेक जनजातियों को ब्राह्मण व्यवस्था में सम्मिलित कर लिया गया| इससे उपजातियों की संख्या में वृद्धि हुई|
A. 1 एवं 2
B. 2 एवं 3
C. 3 एवं 4
D. 1 एवं 4
Ans. D
8. निम्नलिखित में से कौनसा युग्म सुमेलित नहीं है?
A. पतंजलि  -   महाभाष्य
B. हाल     -   गाथासप्तशती
C. भद्रबाहु   -   वृहतकथा
D. अश्वघोष  -   बुद्धचरित
Ans. C
9. संगम साहित्य में सिलप्पादिकारम एवं मणिमेखलई क्यों प्रसिद्ध हैं?
A. ये महाकाव्य हैं
B. इनमें व्याकरण के सूत्र हैं
C. इनमें बुद्धिमता के सूत्र हैं
D. ये दर्शन के ग्रन्थ हैं
Ans. A
10. सातवाहन काल का सर्वाधिक प्रसिद्ध चैत्य कहाँ स्थित है? 
A. कार्ले
B. नासिक
C. नागार्जुन कोंडा
D. अमरावती
Ans. A

Post Top Ad