History Question Bank No 14 - Gyan Darpan : Learning Portal
Get GK Updates on WhatsApp
fill-email

Post Top Ad

Monday 14 January 2019

History Question Bank No 14

1. तमिल राष्ट्र में दुर्गा का तादात्म्य तमिल देवी 'कोरवई' से किया गया है। वे किस तत्त्व की तमिल देवी थीं? →युद्ध और विजय
2. वह प्रथम भारतीय शासक, जिसने रोमन मुद्रा प्रणाली के अनुरूप अपने सिक्कों का प्रसारण किया, उसका सम्बन्ध किस साम्राज्य से था? →कुषाण
3. हैदराबाद नगर की स्थापना किसने की थी? →मुहम्मद कुली क़ुतुबशाह ने
4. बहमनी साम्राज्य में प्रान्तों को क्या कहा जाता था? →तराफ़ या अतराफ़
5. औरंगज़ेब के शासनकाल में जाट विद्रोह का नेता कौन था? →ज़मींदार गोकुल सिंह
6. जैन तीर्थंकर पार्श्वनाथ द्वारा प्रतिपादित चार महाव्रतों में महावीर स्वामी ने पाँचवें व्रत के रूप में क्या जोड़ा? →ब्रह्मचर्य
7. ऋग्वैदिक आर्यों की भाषा क्या थी? →संस्कृत भाषा
8. ऋग्वैदिक काल में समाज का स्वरूप किस प्रकार का था? →पितृसत्तात्मक
9. बुद्ध को किस नदी के तट पर ज्ञान प्राप्त हुआ था? →निरंजना
10. पूर्णिमा की रात के बारे में कौन-सा कथन महात्मा बुद्ध के लिए महत्त्वपूर्ण है? →पूर्णिमा को बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया
11. महात्मा बुद्ध के विषय में निम्न में से क्या असत्य है? →पुनर्जन्म में विश्वास नहीं करते थे।
12. बौद्ध धर्म के किस ग्रंथ में सर्वप्रथम संस्कृत का प्रयोग हुआ? →अभिधम्मपिटक
13. बुद्ध ने अपने सर्वाधिक उपदेश कहाँ पर दिये? →श्रावस्ती
14. शिव-भक्ति के विषय में प्रारम्भिक जानकारी निम्न में से किसमें मिलती है? →सैन्धव सभ्यता से
15. राजा राममोहन राय के प्रथम शिष्य, जिन्होंने उनके मरणोपरांत 'ब्रह्म समाज' का नेतृत्व सँभाला, कौन था? →राम

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad