History Question Bank No 15 - Gyan Darpan : Learning Portal
Get GK Updates on WhatsApp
fill-email

Post Top Ad

Tuesday, 15 January 2019

History Question Bank No 15

1. वह राष्ट्रकूट शासक कौन था, जिसकी तुलना उदार तथा विद्वानों के संरक्षक के रूप में विख्यात राजा विक्रमादित्य से की गई है? →अमोघवर्ष
2. भावी बुद्ध की किस रूप में जन्म लेने की कल्पना की गई है? →मैत्रेय
3. कृष्ण का प्रारम्भिक नाम 'वासुदेव' किस समय प्रचलन में आया? →पाणिनी काल
4. 'आना' सिक्के का प्रचलन किस मुग़ल सम्राट ने करवाया? →जहाँगीर
5. वैष्णव मत किन शासकों के संरक्षण में अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँचा? →गुप्त
6. जैन परम्परा के अनुसार जैन धर्म में कुल कितने तीर्थंकर हुए हैं? →24
7. निम्नलिखित में से किस मुग़ल बादशाह ने राजा राममोहन राय को दूत बनाकर लंदन भेजा था? →अकबर द्वितीय
8. 'वैज्ञानिक समाज' की स्थापना किसने की थी? →सर सैयद अहमद ख़ाँ ने
9. महाभारत में माद्री, देवकी, भद्रा, रोहिणी और मदिरा, आदि स्त्रियों का वर्णन किस सन्दर्भ में किया गया है? →पति के साथ सती होने के सन्दर्भ में
10. अशोक के कुल कितने गुहालेख अब तक मिले हैं? →3
11. 'कोपेनहेगन संग्रहालय' की सामग्री से पाषाण, कांस्य और लौहयुग का त्रियुगीय विभाजन किया था→थॉमसन ने
12. निम्नलिखित में से ऋग्वेद की किन नदियों का उल्लेख अफ़ग़ानिस्तान के साथ आर्यों के सम्बन्ध का सूचक है? →कुभा (काबुल), क्रम (कुर्रम)
13. बुद्ध का अंकन किसके सिक्कों पर हुआ है? →कनिष्क
14. माउण्ट आबू का जैन मन्दिर किससे बना है? →संगमरमर से
15. 'यापनीय' किसका सम्प्रदाय था? →जैन धर्म का

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad