Current Affairs Quiz RPSC, SSC, Railways 5 March 2019 - Gyan Darpan : Learning Portal
Get GK Updates on WhatsApp
fill-email

Post Top Ad

Tuesday 5 March 2019

Current Affairs Quiz RPSC, SSC, Railways 5 March 2019


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा __________ का नाम रूपांतरण कर अलकायदा प्रतिबंध समिति रखा गया ?

  • 1267 ISIL
  • 1126 ISIL
  • 1990 ISIL
  • 2005 ISIL

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा अपने संकल्प 1267 के तहत अलकायदा पर प्रतिबंध लगाने हेतु 1267 ISIL समिति का गठन किया गया था। जिसका नाम वर्ष 2011 में नाम रूपांतरण कर अलकायदा प्रतिबंध समिति कर दिया गया था। हाल ही में इस समिति की सिफारिशों के आधार पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के बेटे “हमजा बिन लादेन” को ब्लैक लिस्ट आतंकवादियों की सूची में शामिल किया। हमें ध्यान देना चाहिए कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने हमजा बिन लादेन पर एक मिलियन डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है।

वह राज्य, जिसके आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को उल्लेखनीय उपलब्धियों हेतु SKOCH पुरस्कार-2018 से सम्मानित किया गया ?

  • ओडिशा
  • तमिलनाडु
  • गुजरात
  • पश्चिमी बंगाल

4 मार्च 2019 को उड़ीसा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (OSDMA) को उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए SKOCH पुरस्कार-2018 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार OSDMA को 879 बहुउद्देशीय चक्रवात और आश्रय निर्माण के लिए प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार ओडिशा को 1999 की सुपर साइक्लोन के बाद आपदा प्रबंधन पर जोखिम संबंध में एक मॉडल राज्य की मान्यता भी प्रदान करता है। हमें ध्यान देना चाहिए कि SKOCH ग्रुप वर्ष 1996 में स्थापित थिंक टैंक है, जो समावेशी विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए देश में सामाजिक आर्थिक मुद्दों से संबंधित है।

सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठन जमात-ए-इस्लामी के संबंध में जो कथन सत्य है ?

  • स्थापना: वर्ष 1945
  • संस्थापक: अबुल आला मौदूदी
  • उपरोक्त दोनों
  • उपरोक्त में से कोई नहीं

जमात-ए-इस्लामी एक सामाजिक-राजनीतिक और धार्मिक संगठन है, जिसकी स्थापना 1945 में इस्लामिक धर्मशास्त्री और सामाजिक-राजनीतिक दार्शनिक अबुल आला मौदूदी ने की थी। देश विभाजन के बाद, संगठन दो समूहों, जमात-ए-इस्लामी पाकिस्तान और जमात-ए-इस्लामी हिंद में टूट गया। हाल ही में केंद्र सरकार ने जमात-ए-इस्लामी (जम्मू और कश्मीर) पर उग्रवादियों के साथ संगठन के ‘करीबी स्पर्श’ के कारण 5 साल की अवधि के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

वह शहर, जहां केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा दिव्यांग खेल केंद्र स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की ?

  • ग्वालियर
  • करनाल
  • लातूर
  • झांसी

3 मार्च 2019 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कुल 170.99 करोड रुपए की लागत से “दिव्यांग खेल केंद्र” स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव को सहमति प्रदान की। खेल केंद्र को सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1860 के तहत पंजीकृत किया जाएगा। हमें ध्यान देना चाहिए कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2014 के बजट में “सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्पोर्ट्स” की स्थापना की घोषणा की थी।

विश्व वन्यजीव दिवस प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है ?

  • 3 मार्च
  • 4 मार्च
  • 5 मार्च
  • 6 मार्च

प्रतिवर्ष 3 मार्च को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व वन्यजीव दिवस का आयोजन किया जाता है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 2013 में वन्य जीव दिवस को अपनाने संबंधी प्रस्ताव के अंतर्गत प्रारंभ किया गया था। यह दिवस वन्य जीव और वनस्पतियों के विविध रूपों को संरक्षण प्रदान करने और नागरिकों को वन्य जीवों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।






No comments:

Post a Comment

Post Top Ad