विश्व की प्रमुख महासागरीय जलधाराओं के नाम, प्रकृति एंव महासागर - Gyan Darpan : Learning Portal
Get GK Updates on WhatsApp
fill-email

Post Top Ad

Monday 18 February 2019

विश्व की प्रमुख महासागरीय जलधाराओं के नाम, प्रकृति एंव महासागर

The names, nature and ocean of the world's major oceanic streams

समुद्री महासागरीय धारायें किसे कहते है?
महासागर के जल के सतत एवं निर्देष्ट दिशा वाले प्रवाह को महासागरीय धारा कहते हैं। वस्तुतः महासागरीय धाराएं, महासागरों के अन्दर बहने वाली उष्ण या शीतल नदियाँ हैं। प्रायः ये भ्रांति होती है कि महासागरों में जल स्थिर रहता है, किन्तु वास्तव मे ऐसा नही होता है। महासागर का जल निरंतर एक नियमित गति से बहता रहता है और इन धाराओं के विभिन्न रूप देखने को मिलते हैं। प्राकृतिक धारा में प्रमुख अपवहन धारा (ड्रिफ्ट करंट) एवं स्ट्रीम करंट होती हैं। एक स्ट्रीम करंट की कुछ सीमाएं होती हैं, जबकि अपवहन धारा करंट के बहाव की कोई विशिष्ट सीमा नहीं होती।
महासागरीय जलधाराओं की उत्पत्ति के कारण:
महासागरीय धारा बनने के मुख्यत: तीन कारण होते हैं – प्रथम तो जल में लवण की मात्रा एक स्थान की अपेक्षा दूसरे स्थान पर बदलती है, इसलिए सागरीय जल के घनत्व में भी स्थान के साथ-साथ परिवर्तन आता है। द्रव्यों की प्राकृतिक प्रवृत्ति जिसमें वे अधिक घनत्व वाले क्षेत्र की ओर अग्रसर होते हैं, के कारण धाराएं बनती हैं। दूसरे कारण में सूर्य की किरणें जल की सतह पर एक समान नहीं पड़तीं। इस कारण जल के तापमान में असमानता आ जाती है। इसके कारण संवहन धारा (कन्वेक्शन करंट) पैदा होते हैं। तीसरा कारण सागर की सतह के ऊपर बहने वाली तेज हवाएं होती हैं। उनमें भी जल में तरंगें पैदा करने की क्षमता होती है। ये तरंगें पृथ्वी की परिक्रमा से भी बनती हैं। इस घूर्णन के कारण पृथ्वी के उत्तरी हिस्से में घड़ी की दिशा में धाराएं बनती हैं। इस प्रकार मुख्य कारणों में निम्न आते हैं:
  • धरती का घूर्णन
  • पवन
  • विभिन्न स्थानों के तापमान का अन्तर
  • विभिन्न स्थानों के जल के खारापन का अन्तर
  • चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण
पृथ्वी पर अनेक धाराएं बहती हैं। इन सब में गल्फ स्ट्रीम सबसे महत्त्वपूर्ण होता है। इस स्ट्रीम में जल नीला एवं उष्ण हो जाता है। इसका बहाव मेक्सिको की खाड़ी के उत्तर से कनाडा तक होता है। यही कारण है कि लंदन एवं पेरिस कम ठंडे रहते हैं जबकि नॉर्वे के तटीय इलाके पूरे वर्ष बर्फ रहित रहते हैं। इसके अलावा, ब्राजील करंट, जापान, उत्तर भूमध्य रेखा, उत्तर प्रशांत महासागरीय तरंग आदि विश्व की प्रमुख सागरी धाराओं में गिने जाते हैं।
विश्व की प्रमुख समुद्री महासागरीय जलधाराओं की सूची:-
जलधारामहासागरप्रकृति
खाड़ी के उत्तर स्ट्रीमअटलांटिक महासागरगर्म
उत्तरी अटलांटिक धाराउत्तरी अटलांटिक महासागरगर्म
कैनरी धाराउत्तरी अटलांटिक महासागरठंडी
लेब्राडोर धाराउत्तरी अटलांटिक महासागरठंडी
अलास्का की धाराउत्तरी प्रशांत महासागरगर्म
क्यूरोशियो (जापान) धाराउत्तरी प्रशांत महासागरगर्म
उत्तरी प्रशांत महासागर धाराउत्तरी प्रशांत महासागरगर्म
ब्राजील धारादक्षिण अटलांटिक महासागरगर्म
बेंगुला धारादक्षिण अटलांटिक महासागरगर्म व ठंडी
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई धारादक्षिण प्रशांत महासागरगर्म
हम्बोल्ट (पेरू) धारादक्षिण प्रशांत महासागरठंडी
पश्चिम पवन धारादक्षिण प्रशांत महासागरठंडी
ऒयाशिओ (कामचटका)धारा उत्तरी प्रशांत महासागरठंडी
ऑस्ट्रेलियाई धारापश्चिम हिंद महासागरठंडी
इक्वेटोरियल धाराप्रशांत महासागरगर्म
कैलीफोर्निया की धाराप्रशांत महासागरठंडी
अगुलहास धाराहिंद महासागरगर्म

Post Top Ad