भारत की प्रमुख नदियों के नाम, उद्गम स्थल एवं सहायक नदियों की सूची - Gyan Darpan : Learning Portal
Get GK Updates on WhatsApp
fill-email

Post Top Ad

Wednesday 13 February 2019

भारत की प्रमुख नदियों के नाम, उद्गम स्थल एवं सहायक नदियों की सूची

List of major rivers of India, origin and tributaries of rivers


भारत की नदियों का देश के आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास में प्राचीनकाल से ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सिन्धु तथा गंगा नदियों की घाटियों में ही विश्व की सर्वाधिक प्राचीन सभ्यताओं- सिन्धु घाटी तथा आर्य सभ्यता का आर्विभाव हुआ। आज भी देश की सर्वाधिक जनसंख्या एवं कृषि का संकेन्द्रण नदी घाटी क्षेत्रों में पाया जाता है। प्राचीन काल में व्यापारिक एवं यातायात की सुविधा के कारण देश के अधिकांश नगर नदियों के किनारे ही विकसित हुए थे तथा आज भी देश के लगभग सभी धार्मिक स्थल किसी न किसी नदी से सम्बद्ध है।
भारत की नदियों को चार समूहों में वर्गीकृत किया जा सकता है जैसे :-
  • हिमालय से निकलने वाली नदियाँ
  • दक्षिण से निकलने वाली नदियाँ
  • तटवर्ती नदियाँ
  • अंतर्देशीय नालों से द्रोणी क्षेत्र की नदियाँ
भारत की प्रमुख नदियों के नाम, उद्गम स्थल एवं सहायक नदियों की सूची:
नदी का नामउद्गम स्थलसहायक नदियाँप्रवाह क्षेत्र
सिन्धु नदीमानसरोवर झील के निकट (तिब्बत)सतलुज, व्यास, झेलम, चिनाब, रावी, शिंगार, गिलगित, श्योकजम्मू और कश्मीर, लेह
झेलम नदीशेषनाग झील, जम्मू-कश्मीरकिशन, गंगा, पुँछ, लिदार, करेवाल, सिंधजम्मू-कश्मीर, कश्मीर
चिनाब नदीबारालाचा दर्रे के निकटचन्द्रभागाजम्मू-कश्मीर
रावी नदीरोहतांग दर्रा, कांगड़ासाहो, सुइलहिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब
सतलुज नदीमानसरोवर के निकट राकसतालव्यास, स्पिती, बस्पाहिमाचल प्रदेश, पंजाब
व्यास नदीरोहतांग दर्रातीर्थन, पार्वती, हुरलाहिमाचल प्रदेश
गंगा नदीगंगोत्री के निकट गोमुख सेयमुना, रामगंगा, गोमती, बागमती, गंडक, कोसी, सोन, अलकनंदा, भागीरथी, पिण्डार, मंदाकिनीउत्तरांचल, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल
यमुना नदीयमुनोत्री ग्लेशियरचम्बल, बेतवा, केन, टोंस, गिरी, काली, सिंध, आसनउत्तरांचल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली
रामगंगा नदीनैनीताल के निकट एक हिमनदी सेखोनउत्तरांचल, उत्तर प्रदेश
घाघरा नदीमप्सातुंग (नेपाल) हिमनदशारदा, करनली, कुवाना, राप्ती, चौकियाउत्तर प्रदेश, बिहार
गंडक नदीनेपाल तिब्बत सीमा पर मुस्ताग के निकटकाली, गंडक, त्रिशूल, गंगाबिहार
कोसी नदीनेपाल में सप्तकोशिकी (गोंसाईधाम)इन्द्रावती, तामुर, अरुण, कोसीसिक्किम, बिहार
चम्बल नदीमऊ के निकट जानापाव पहाड़ी सेकाली, सिंध, सिप्ता, पार्वती, बनासमध्य प्रदेश
बेतवा नदीभोपाल के पास उबेदुल्ला गंज के पासमध्य प्रदेश
सोन नदीअमरकंटक की पहाड़ियों सेरिहन्द, कुनहड़मध्य प्रदेश, बिहार
दामोदर नदीछोटा नागपुर पठार से दक्षिण पूर्वकोनार, जामुनिया, बराकरझारखण्ड, पश्चिम बंगाल
ब्रह्मपुत्र नदीमानसरोवर झील के निकट (तिब्बत में सांग्पो)घनसिरी, कपिली, सुवनसिती, मानस, लोहित, नोवा, पद्मा, दिहांगअरुणाचल प्रदेश, असम
महानदीसिहावा के निकट रायपुरसियोनाथ, हसदेव, उंग, ईब, ब्राह्मणी, वैतरणीमध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा
वैतरणी नदीक्योंझर पठारउड़ीसा
स्वर्ण रेखाछोटा नागपुर पठारउड़ीसा, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल
गोदावरी नदीनासिक की पहाड़ियों सेप्राणहिता, पेनगंगा, वर्धा, वेनगंगा, इन्द्रावती, मंजीरा, पुरनामहाराष्ट्र, कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश
कृष्णा नदीमहाबलेश्वर के निकटकोयना, यरला, वर्णा, पंचगंगा, दूधगंगा, घाटप्रभा, मालप्रभा, भीमा, तुंगप्रभा, मूसीमहाराष्ट्र, कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश
कावेरी नदीकेरकारा के निकट ब्रह्मगिरीहेमावती, लोकपावना, शिमला, भवानी, अमरावती, स्वर्णवतीकर्नाटक, तमिलनाडु
नर्मदा नदीअमरकंटक चोटीतवा, शेर, शक्कर, दूधी, बर्नामध्य प्रदेश, गुजरात
ताप्ती नदीमुल्ताई से (बेतूल)पूरणा, बेतूल, गंजल, गोमईमध्य प्रदेश, गुजरात
साबरमतीजयसमंद झील (उदयपुर)वाकल, हाथमतीराजस्थान, गुजरात
लूनी नदीनाग पहाड़सुकड़ी, जनाई, बांडीराजस्थान, गुजरात, मिरूडी, जोजरी
बनास नदीखमनौर पहाड़ियों सेसोड्रा, मौसी, खारीकर्नाटक, तमिलनाडु
माही नदीमेहद झील सेसोम, जोखम, अनास, सोरनमध्य प्रदेश, गुजरात
हुगली नदीनवद्वीप के निकटजलांगी
उत्तरी पेन्नारनंदी दुर्ग पहाड़ीपाआधनी, चित्रावती, सागीलेरू
तुंगभद्रा नदीपश्चिमी घाट में गोमन्तक चोटीकुमुदवती, वर्धा, हगरी, हिंद, तुंगा, भद्रा
मयूसा नदीआसोनोरा के निकटमेदेई
साबरी नदीसुईकरम पहाड़ीसिलेरु
इन्द्रावती नदीकालाहाण्डी, उड़ीसानारंगी, कोटरी
क्षिप्रा नदीकाकरी बरडी पहाड़ी, इंदौरचम्बल नदी
शारदा नदीमिलाम हिमनद, हिमालय, कुमायूँघाघरा नदी
तवा नदीमहादेव पर्वत, पंचमढ़ीनर्मदा नदी
हसदो नदीसरगुजा में कैमूर पहाड़ियाँमहानदी
काली सिंध नदीबागलो, ज़िला देवास, विंध्याचल पर्वतयमुना नदी
सिन्ध नदीसिरोज, गुना ज़िलाचम्बल नदी
केन नदीविंध्याचल श्रेणीयमुना नदी
पार्वती नदीविंध्याचल, मध्य प्रदेशचम्बल नदी
घग्घर नदीकालका, हिमाचल प्रदेश
बाणगंगा नदीबैराठ पहाड़ियाँ, जयपुरयमुना नदी
सोम नदीबीछा मेंड़ा, उदयपुरजोखम, गोमती, सारनी
आयड़ या बेडच नदीगोमुण्डा पहाड़ी, उदयपुरबनास नदी
दक्षिण पिनाकिनचेन्ना केशव पहाड़ी, कर्नाटक
दक्षिणी टोंसतमसा कुंड, कैमूर पहाड़ी
दामन गंगा नदीपश्चिम घाट
गिरना नदीपश्चिम घाट, नासिक
भारत की प्रमुख नदियों के प्राचीन नाम व आधुनिक नामों की सूची:
भारत की प्रमुख नदियों का प्राचीन नामभारत की प्रमुख नदियों आधुनिक नाम
क्रुभुकुर्रम
कुभाकाबुल
वितस्ताझेलम
आस्किनीचिनाव
पुरुष्णीरावी
शतुद्रिसतलज
विपाशाव्यास
सदानीरागंडक
दृषद्वतीघग्घर
गोमतीगोमल
सुवास्तुस्वात
सिंधुसिन्ध
सरस्वती / दृशद्वर्तीघघ्घर / रक्षी / चित्तग
सुषोमासोहन
मरूद्वृधामरूवर्मन

Post Top Ad