भारत के प्रमुख बंदरगाहों में कोलकाता, चेन्नई, कोचीन, न्हावा शेवा, कांडला, मारमुगावो, मुंबई, न्यू मेंगलौर, पारादीप, तूतीकोरिन, विशाखात्तनम और पोर्ट ब्लेयर शामिल हैं। इन बंदरगाहों के जरिए भारत से भारी मात्रा में आयात और निर्यात किए जाते हैं। ये बंदरगाह भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। आइये जाने भारत के प्रमुख बंदरगाहो के बारे में:-
भारत के प्रमुख बंदरगाहो की सूची:-
| बंदरगाह | नदी/सागर | राज्य |
| मुंबई | अरब सागर | महाराष्ट्र |
| पारादीप | बंगाल की खाड़ी | उड़ीसा |
| कोलकाता | हुबली नदी | प० बंगाल |
| तूतीकोरिन तथा एन्नौर | बंगाल की खाड़ी | तमिलनाडु |
| विशाखापत्तनम ( सबसे गहरा एवं प्राकृतिक बंदरगाह ) | बंगाल की खाड़ी | आंध्र प्रदेश |
| कोच्चि | अरब सागर | केरल |
| न्हावाशेवा ( सबसे बड़ा बंदरगाह ) | अरब सागर | महाराष्ट्र |
| कांडला ( ज्वारीय बंदरगाह ) | अरब सागर | गुजरात |
| मार्मागोवा | अरब सागर | गोवा |
| न्यू मंगलौर | अरब सागर | कर्नाटक |
| चेन्नई ( कृत्रिम एवं सबसे प्राचीन बंदरगाह ) | बंगाल की खाड़ी | तमिलनाडु |
| हल्दिया | – | पश्चिम बंगाल |



No comments:
Post a Comment