राजनीति विज्ञान प्रश्नोत्तर Political GK Quiz-4 - Gyan Darpan : Learning Portal
Get GK Updates on WhatsApp
fill-email

Post Top Ad

Tuesday 5 March 2019

राजनीति विज्ञान प्रश्नोत्तर Political GK Quiz-4

Political GK Quiz

प्रश्न :- गांधीजी ने सर्वप्रथम भारत में सत्याग्रह का प्रयोग कहाँ किया ?

 (A) खेडा में
 (B) अहमदाबाद में
 (C) चम्पारन में
 (D) इनमें से कोई नहीं

Ans:- (C) चम्पारन में


प्रश्न :- भारत छोड़ो आन्दोलन कांग्रेस ने कब शुरू किया था ?

 (A) 1935
 (B) 1950
 (C) 1947
 (D) 1942

Ans:- (D) 1942

प्रश्न :- स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है यह किसने कहा था ?

 (A) रबीन्द्रनाथ ठाकुर
 (B) लोकमान्य तिलक
 (C) लाला लाजपत राय
 (D) महात्मा गांधी

Ans:- (B) लोकमान्य तिलक

प्रश्न :- महात्मा गांधीजी के असहयोग आन्दोलन के दौरान किसने अपनी वकालत छोड़ दी ?

 (A) मोतीलाल नेहरू
 (B) जवाहरलाल नेहरू
 (C) मदनमोहन मालवीय
 (D) इनमें से कोई नहीं

Ans:- (A) मोतीलाल नेहरू

प्रश्न :- नमक सत्याग्रह के दौरान निम्नलिखित में से कौन गांधीजी से जुड़े ?

 (A) सरदार पटेल
 (B) सरोजिनी नायडू
 (C) गोपालकृष्ण गोखले
 (D) दादाभाई नौरोजी

Ans:- (B) सरोजिनी नायडू

प्रश्न :- भारत के उत्थान के लिए जन चेतना जगाने हेतु किसने लन्दन में ईस्ट इण्डिया ऐसोसिएशन की स्थापना की ?

 (A) दादाभाई नौरोजी
 (B) महात्मा गांधी
 (C) पं. जवाहरलाल नेहरू
 (D) रबीन्द्रनाथ ठाकुर

Ans:- (A) दादाभाई नौरोजी

प्रश्न :- भारत में सामाजिक भेदभाव की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए इलबर्ट बिल किसके द्वारा प्रस्तावित किया गया था ?

 (A) कर्जन
 (B) लिटन
 (C) रिपन
 (D) इनमें से कोई नहीं

Ans:- (C) रिपन

प्रश्न :- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से त्यागपत्र देने के बाद सुभाषचन्द्र बोस ने निम्नलिखित की स्थापना की ?

 (A) कृषक प्रजा पार्टी
 (B) कांग्रेस समाजवादी पार्टी
 (C) स्वराज पार्टी
 (D) फॉरवर्ड ब्लॉक

Ans:- (D) फॉरवर्ड ब्लॉक

प्रश्न :- महात्मा गांधी द्वारा चम्पारण सत्याग्रह शुरू हुआ था ?

 (A) 1920
 (B) 1914
 (C) 1917
 (D) 1947

Ans:- (C) 1917


प्रश्न :- महात्मा गांधी द्वारा सम्पादित अंग्रेजी साप्ताहिक था ?

 (A) केसरी
 (B) यंग इण्डिया
 (C) केसरी
 (D) इनमें से कोई नहीं

Ans:- (B) यंग इण्डिया

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad