14 March 2019 Current Affairs, Current GK RPSC SSC RRB NTPC Quiz - Gyan Darpan : Learning Portal
Get GK Updates on WhatsApp
fill-email

Post Top Ad

Monday 18 March 2019

14 March 2019 Current Affairs, Current GK RPSC SSC RRB NTPC Quiz



वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार भारत को स्वर्ण भंडार की सूची में ____ स्थान प्रदान किया गया ?

  • 11 वां
  • 12 वां
  • 07 वां
  • 09 वां

13 मार्च 2019 को वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने स्वर्ण भंडार की नवीनतम सूची का प्रकाशन किया। इस सूची में भारत को 607 टन सोने के साथ 11 वां स्थान प्रदान किया गया है। जबकि इस सूची में 8137.5 टन सोने के साथ अमेरिका प्रथम स्थान पर और 3369.7 टन सोने के साथ जर्मनी द्वितीय स्थान पर है। हमें ध्यान देना चाहिए कि भारत की तुलना में चीन (1,864.3 टन) और जापान (765.2 टन) के पास कीमती धातु का अधिक भंडार है।

DRDO द्वारा विकसित कॉम्बैट कैजुअल्टी ड्रक्स में शामिल किया गया है ?

  • Glycerated Saline
  • Cocaine
  • Barbiturates
  • Laudanum

13 मार्च 2019 को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने सैन्य टुकड़ी को अस्पताल में स्थानांतरित करने के दौरान होने वाली मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से कॉम्बैट कैजुअल्टी ड्रक्स की एक नई रेंज को विकसित किया। यह कॉम्बैट कैजुअल्टी ड्रक्स “Glycerated Saline” है, जो माइनस 18 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान में भी युद्ध क्षेत्र में सैन्य टुकड़ी को जीवन रक्षक क्षमता प्रदान कर शक्ति है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल “वस्त्र दान (Vastradan)” अभियान का संबंध _____ शहर के पूर्व राज शाही परिवार से है ?

  • जयपुर
  • उदयपुर
  • जैसलमेर
  • बीकानेर

13 मार्च 2019 को उदयपुर के पूर्ववर्ती शाही परिवार द्वारा “वस्त्र दान अभियान” के तहत कपड़ों के एक बड़े संग्रह को दान किया था, जिसने एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। वस्त्र दान अभियान के माध्यम से 76,000 से अधिक दानदाताओं के 3,29,250 से अधिक कपड़ों को इकट्ठा किया गया और जरूरतमंदों को वितरित किया गया। इस अभियान के लिए राजपूत शासक महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए प्रमाण पत्र सौंपा गया था।

भारत का प्रथम Lesbian, Gay, Bisexual, Transgender and Queer (LGBTQ) उपचार केंद्र स्थापित किया गया ?

  • मुंबई, महाराष्ट्र
  • कानपुर, उत्तर प्रदेश
  • जमशेदपुर, झारखंड
  • सूरत, गुजरात

13 मार्च 2019 को मुंबई, महाराष्ट्र में हमसफर ट्रस्ट द्वारा देश के प्रथम Lesbian, Gay, Bisexual, Transgender and Queer (LGBTQ) उपचार केंद्र की सेवाओं को प्रारंभ किया गया। हमसफ़र ट्रस्ट मुंबई में एक गैर सरकारी संगठन है जो एलजीबीटी अधिकारों को बढ़ावा देता है। 1994 में अशोक रो कवी द्वारा स्थापित, यह भारत में इस तरह के संगठनों में सबसे बड़ा और सबसे सक्रिय है।

भारत की प्रथम अंतरिक्ष आधारित वेधशाला है ?

  • Chanakaya
  • AstroSat
  • StroMat
  • Filtna

AstroSat भारत की प्रथम समर्पित अंतरिक्ष वेधशाला है, जिसने हाल ही में पृथ्वी आधारित वेधशालाओं के साथ सूर्य के निकटतम तारे प्रॉक्सिमा सेंटॉरी पर एक विशाल क्रोनिक विस्फोट की खोज की। हमें ध्यान देना चाहिए कि एस्ट्रोसैट अंतरिक्ष वेधशाला का प्रक्षेपण सितंबर 2015 में इसरो द्वारा किया गया था। यह भारत की प्रथम समर्पित मल्टी-तरंग दैर्ध्य अंतरिक्ष वेधशाला है और अत्यधिक प्रशंसित चंद्रयान -1 और मंगलायान के बाद इसरो के प्रमुख वैज्ञानिक मिशन में से एक है।






No comments:

Post a Comment

Post Top Ad