History Question Bank No 40 - Gyan Darpan : Learning Portal
Get GK Updates on WhatsApp
fill-email

Post Top Ad

Tuesday 12 February 2019

History Question Bank No 40


1. मगध साम्राज्य की प्रथम राजधानी कौन-सी थी? →गिरिव्रज
2. गुप्तकाल में निगम के प्रधान को क्या कहा जाता था? →श्रेष्ठी
3. 'बुद्धचरित', जिसे 'बौद्धों की रामायण' कहा जाता है, के रचनाकार कौन हैं? →अश्वघोष
4. चार धातुओं- सोना, चाँदी, ताँबा एवं सीसा के सम्मिश्रण से बनने वाले सिक्के को क्या कहा जाता था?→कार्षापण
5. मुजरिस किस वंश के राज्य का प्रमुख बंदरगाह था? →चेर
6. नालन्दा विश्वविद्यालय की स्थापना का युग कौन-सा था? →गुप्त
7. गुप्तकालीन पुस्तक 'नवनीतकम्' का संबंध किससे है? →चिकित्सा विज्ञान से
8. निम्नांकित में से दिल्ली का पहला तुग़लक सुल्तान कौन था? →ग़यासुद्दीन तुग़लक़
9. किसके समय में कलकत्ता में प्रथम न्यायालय की स्थापना की गई थी? →वारेन हेस्टिंग्स
10. राजा राममोहन राय द्वारा 'ब्रह्म समाज' की स्थापना कब की गई? →1828 में
11. अंग्रेज़ शासन का प्रभाव किस क्षेत्र में अधिक पड़ा? →आर्थिक
12. सांची का स्तूप किसने बनवाया था? →अशोक
13. दादाभाई नौरोजी ने अंग्रेज़ो द्वारा किए गए किस कार्य को 'अनिष्टो का अनिष्ट' की संज्ञा दी? →धन का निकास
14. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी? →सर सैयद अहमद ख़ाँ
15. पूर्व मध्यकाल में विजयालय ने चोल राज्य की स्थापना कब की? →850 ई.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad