Current Affairs Quiz RPSC, SSC, Railways February 23, 2019 - Gyan Darpan : Learning Portal
Get GK Updates on WhatsApp
fill-email

Post Top Ad

Saturday 23 February 2019

Current Affairs Quiz RPSC, SSC, Railways February 23, 2019



वह शहर, जहां त्रिपुरा का प्रथम मेगा फूड पार्क स्थापित किया गया ?

  • अगरतला
  • कमालपुर
  • सोनामुरा
  • उदयपुर

22 फरवरी 2018 को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय द्वारा अगरतला के ग्राम तुलकोना में सिकरिया मेगा फूड पार्क प्राइवेट लिमिटेड को स्थापित किया। यह देश का 17 वां मेगा फूड पार्क और त्रिपुरा राज्य का प्रथम मेगा फूड पार्क है। यह मेगा फूड पार्क 50 एकड़ जमीन में 86।45 करोड रुपए की लागत से स्थापित किया गया था। हमें ध्यान देना चाहिए कि मेगा फूड पार्क योजना 2008 में शुरू की गई थी। ये मेगा फूड पार्क क्लस्टर-आधारित दृष्टिकोण के माध्यम से खेत से बाजार तक मूल्य श्रृंखला के साथ-साथ खाद्य प्रसंस्करण के लिए आधुनिक अवसंरचना सुविधाओं का निर्माण करते हैं।

वह पूर्वोत्तर राज्य, जहां प्रतिवर्ष 20 फरवरी को राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव) आयोजित किया जाता है ?

  • अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम
  • अरुणाचल प्रदेश और मेघालय
  • मिजोरम और मेघालय
  • उपरोक्त सभी

पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम प्रतिवर्ष 20 फरवरी को राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव) आयोजित करते हैं, वर्ष 2019 में मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश ने क्रमशः 32 वां और 47 वां राज्योत्सव दिवस आयोजित किया गया।

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु प्रारंभ नवीनतम स्मार्ट बोर्ड परियोजना का नाम है ?

  • ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड
  • अपना डिजिटल बोर्ड
  • डिजिटल शिक्षा बोर्ड
  • डिजिटल शिक्षा

21 फरवरी 2019 को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए और प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के लिए “ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड” का शुभारंभ किया गया। इस परियोजना के तहत 9 वीं, 10 वीं और 11 वीं कक्षा के सात लाख कक्षाओं और अगले तीन वर्षों में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के दो लाख कक्षाओं को डिजिटल बोर्ड से लैस किया जाएगा। हमें ध्यान देना चाहिए कि स्कूलों में बेहतर डिजिटल शिक्षा प्रदान करने के लिए ऑपरेशन ब्लैकबोर्ड की तर्ज पर ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड शुरू किया गया है।

वह अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन कंपनी, जिसके द्वारा उड़ान की रफ्तार का नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया ?

  • वर्जिन अटलांटिक एयरलाइन
  • एयर पैसिफिक
  • पैसिफिक एयरवेज
  • सिंगापुर इंटनेशनल एयरलाइंस

21 फरवरी 2019 को वर्जिन अटलांटिक एयरलाइन (मुख्यालय: यूनाइटेड किंग्डम) ने लॉस एंजेलिस से लंदन के बीच हवाई यात्रा का एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। इस विश्व कीर्तिमान के लिए वर्जिन अटलांटिक एयरलाइन द्वारा 1289 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से हवाई उड़ान का आयोजन किया गया। हमें ध्यान देना चाहिए कि वर्ष 2018 में नॉर्वेजियन एयरलाइन ने 1248 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाई उड़ान का आयोजन किया था।

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है ?

  • 21 फरवरी
  • 22 फरवरी
  • 24 फरवरी
  • 20 फरवरी

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस प्रतिवर्ष 21 फरवरी को विश्व भर में आयोजित किया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य भाषाई और सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषावाद को बढ़ावा देना है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन ने पहली बार वर्ष 1999 में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस आयोजित करने की घोषणा की थी। वर्ष 2018 में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का विषय “सतत विकास के लिए भाषाई विविधता और बहुभाषावाद है”।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad