History Question Bank No 19 - Gyan Darpan : Learning Portal
Get GK Updates on WhatsApp
fill-email

Post Top Ad

Saturday 19 January 2019

History Question Bank No 19

1. भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में 'अब्दुल हमीद लाहौरी' कौन था? →शाहजहाँ के शासन का एक राजकीय इतिहासकार
2. 'धरमट का युद्ध' (अप्रैल 1658) निम्न में से किनके बीच बीच लड़ा गया था? →औरंगज़ेब और दारा शिकोह
3. मुग़ल काल में निम्नलिखित बन्दरगाहों में से किसको 'बाबूल मक्का' (मक्का द्वार) कहा जाता था? →सूरत
4. दिल्ली का पुराना क़िला किसके द्वारा बनवाया गया था? →शेरशाह
5. अमरकोट के राजा वीरसाल के महल में किस मुग़ल बादशाह का जन्म हुआ था? →अकबर
6. मुग़ल दरबार में ‘पर्दा शासन’ के लिए ज़िम्मेदार ‘अतका खेल’ या ‘हरम दल’ की सर्वप्रमुख सदस्या कौन थी? →माहम अनगा
7. निम्न इतिहासकारों में से किसने अकबर को इस्लाम धर्म का शत्रु कहा है? →बदायूंनी
8. अकबर ने किसे ‘कविराय’ या ‘कविराज’ की उपाधि प्रदान की थी? →बीरबल
9. जहाँगीर के निर्देश पर किसने अबुल फ़ज़ल की हत्या की थी? →वीरसिंह बुन्देला ने
10. ‘मैंने अपना राज्य अपनी प्यारी बेगम के हाथों में एक प्याला शराब और एक प्याला शोरबे के लिए बेच दिया है।’ यह कथन किस बादशाह का है? →जहाँगीर
11. ‘जो चित्रकला के शत्रु हैं, मैं उनका शत्रु हूँ।’ यह कथन किस बादशाह का है? →जहाँगीर
12. किस जाट नेता ने बादशाह अकबर के मक़बरे (सिकन्दरा) को हानि पहुँचाई तथा अकबर की क़ब्र को खोदकर उसकी अस्थियों को जला दिया? →राजाराम
13. किस मुग़ल बादशाह को उसकी प्रजा ‘शाही वेश में एक फ़कीर’ कहती थी? →औरंगज़ेब
14. राजपूताना के निम्न राज्यों में से किस एक राज्य ने अकबर की संप्रभुता स्वीकार नहीं की थी? →मेवाड़
15. शिवाजी के 'अष्टप्रधान' का जो सदस्य विदेशी मामलों की देख-रेख करता था, वह कौन था? →सुमन्त

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad