History Question Bank No 4 - Gyan Darpan : Learning Portal
Get GK Updates on WhatsApp
fill-email

Post Top Ad

Monday 7 January 2019

History Question Bank No 4

1. मुस्लिम क़ानून के चार स्रोतों में से तीन 'क़ुरान', 'हदीस' एवं 'इज्मा' हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा चौथा स्रोत है? →कयास
2. मोहन जोदड़ो स्नानागार के पश्चिम में स्थित स्तूप का निर्माण किस काल में किया गया था? →कुषाण काल
3. भारत में 'धन का निष्कासन' का क्या तात्पर्य है? →जो धन भारत से बाहर जाता था, उसके बदले में कुछ भी प्राप्त न होना।
4. 'इण्डिपेन्डेन्स' नामक समाचार पत्र का प्रकाशन किसने प्रारम्भ किया था? → पं. मोती लाल नेहरु
5. 'सिंध का बाग' या 'मृतकों का टीला' हड़प्पा सभ्यता के किस पुरास्थल को कहा गया है? →मोहनजोदाड़ो
6. "कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश सरकार की एक पूर्व-निश्चित गुप्त योजना के अनुसार की गई।" यह किस पुस्तक में लिखा गया है? →इण्डिया टुडे

7. ऐसा कौन-सा प्रथम सूफ़ी साधक था, जिसने अपने आपको अनलहक घोषित किया था? →मंसूर हल्लाज
8. ब्रिटेन की 'हाउस ऑफ़ लार्डस' ने किस अंग्रेज़ अधिकारी को ब्रिटिश साम्राज्य का शेर कहा था? →जनरल डायर को
9. ‘इण्डिया इण्डिपेंडेंस लीग’ की स्थापना किसने की थी? →रासबिहारी बोस
10. किस व्यक्ति ने गाँधीजी के नमक सत्याग्रह की तुलना 'नेपोलियन' की पेरिस यात्रा से की थी?→सुभाषचन्द्र बोस
11. हरविलास शारदा द्वारा प्रस्तावित अधिनियम, जिसे सामान्यतया 'शारदा अधिनियम' कहा जाता है, क्या था? →बाल विवाह निरोधक अधिनियम' 1929
12. 'शिमला का संन्यासी' के नाम से कौन विख्यात है? →ए.ओ. ह्यूम
13. हड़प्पा सभ्यता की मुद्राएँ किससे निर्मित की जाती थीं? →मिट्टी से
14. 'वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट' को किस वायसराय ने समाप्त किया था? →लॉर्ड रिपन
15. सिंधु घाटी सभ्यता के सम्बन्ध में निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है? →नहरों के द्वारा सिंचाई की जाती थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad